इंडिगो पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं, इलेक्टोरल बांड को लेकर अखिलेश ने भाजपा को घेरा
अखिलेश यादव ने भारतीय मुद्रा में लगातार गिरावट पर चिंता जताते हुए कहा कि रुपया डॉलर के मुकाबले तेजी से कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने कहा, रुपया गिरते-गिरते 90 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच चुका है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश ने इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित होने और यात्रियों को हो रही परेशानी पर भी भाजपा सरकार को घेरा। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों को इतना ताकतवर बना रही है कि वे नीतियों और फैसलों पर दबाव बना सकें। उन्होंने इलेक्टोरल बांड को लेकर भी भाजपा पर आरोप लगाए और कहा कि इसी वजह से सरकार का इंडिगो पर कोई नियंत्रण नहीं है। अखिलेश ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा प्रहार किया है। रविवार को सहारनपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों ही जगह भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। जनता महंगाई की मार झेल रही है, नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा और थानों में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है।
अखिलेश यादव ने भारतीय मुद्रा में लगातार गिरावट पर चिंता जताते हुए कहा कि रुपया डॉलर के मुकाबले तेजी से कमजोर होता जा रहा है। उन्होंने कहा, रुपया गिरते-गिरते 90 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच चुका है। अर्थव्यवस्था पर बड़ा संकट है, लेकिन भाजपा सरकार सच छिपाने में लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भावनाओं की राजनीति कर रही है, जबकि किसानों, मजदूरों और युवाओं के हितों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना से हटकर काम करना देश के हित में नहीं है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा दिया गया संविधान ही देश को सही दिशा दे सकता है।
महाकुंभ भगदड़ को लेकर अब तक सरकार ने नहीं बताए सही आंकड़े
सूची में संशोधन और नाम कटने के आरोप पर उन्होंने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उनका दावा है कि उत्तर प्रदेश में दो से तीन करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जाने का खतरा है। उन्होंने कहा कि सबके पास आधार कार्ड है, फिंगरप्रिंट और आंख की रेटिना तक का रिकॉर्ड है, फिर भी आधुनिक तकनीक का उपयोग करके वोट जोड़ने की प्रक्रिया सरल नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि भाजपा जानबूझकर जनता को परेशान कर रही है, जैसा नोटबंदी और कोविड के दौरान किया गया था। अखिलेश यादव ने महाकुंभ मामले का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि सरकार ने सही आंकड़े सामने नहीं रखे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो भी वादे किए थे, उनमें से कोई पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा को इस बार सत्ता से बाहर कर देगी और आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक परिणाम सामने आएंगे। सहारनपुर की जनता को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन को यहां से मजबूती मिली थी और आगामी चुनाव में भी जनता सपा के साथ खड़ी रहेगी।
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।


