टेंशन में हैं... जब से भाजपा की सरकार आई लोग बीयर ही पी रहे; गंगा में BEER पार्टी पर बोले अखिलेश

sandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

वाराणसी में गंगा नदी पर कभी इफ्तार तो कभी बीयर पार्टी के सवाल पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ये कोई नई बात है क्या? जब से भाजपा की सरकार आई है। तब से लोग बीयर ही पी रहे हैं। टेंशन में है, परेशाना में हैं।

टेंशन में हैं... जब से भाजपा की सरकार आई लोग बीयर ही पी रहे; गंगा में BEER पार्टी पर बोले अखिलेश

वाराणसी में गंगा नदी पर नाव में बीयर पार्टी करने की घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश ने यादव तंज कसते हुए कहा कि ये कोई नई बात है क्या? जब से भाजपा की सरकार आई है। तब से लोग बीयर ही पी रहे हैं। टेंशन में है, परेशानी में है। दरअसल पत्रकारों ने सपा अध्यक्ष से पूछा था कि वाराणसी में गंगा पर बीयर पार्टी को लेकर सवाल किया था। जिसका जवाब देते हुए अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से बीजेपी की सरकार आई है, तब से बीयर ही पी रहे लोग। टेंशन में है, परेशानी में हैं। तो अपनी परेशानी दूर करने के लिए गांजा ले कर हैं। क्या करें मजबूरी है उनकी।

गंगा नदी पर बीयर पार्टी का वीडियो हुआ था वायरल

आपको बता दें कुछ दिन पहले वाराणसी में नाव पर बीयर पार्टी का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें गंगा में कई सारी नाव दिख रही हैं। एक नाव पर लोगों ने डीजे भी लगा रखा था, जिस पर गाने पर बजाए जा रहे था। इसके अलावा नाव पर बैठकर कुछ लोग बीयर पार्टी भी करते नजर आ रहे थे। बताया गया कि अष्टमी के दिन हर वर्ष की भांति नाविकों द्वारा अदलपुरा स्थित शीतला धाम में बधावा ले जाया जाता है। नाविक समाज के लोग धूमधाम से नाव और बज़रे पर सवार होकर जाते हैं। वीडियो भी इसी दौरान का बताया जा रहा है।मां गंगा निषादराज सेवा न्यास की ओर से कहा गया है कि यह मामला निंदनीय है। माझी समाज इस कृत्य के विरुद्ध है।

Voice of UP

गंगा पर इफ्तार पार्टी का भी वीडियो आया था सामने

इससे पहले वाराणसी में ही गंगा नदी पर बोट में इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल हुआ था। पार्टी में आयोजकों ने रोजेदारों को फल और मेवे के साथ चिकन बिरयानी भी परोसी थी। साथ ही इफ्तार पार्टी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जल्द ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा। वीडियो में चिकन बिरयानी की बात सामने आते ही भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके 8 घंटे के भीतर पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

इस मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूछते हुए कहा था कि क्या गंगा पर रोजा इफ्तार नहीं कर सकते? डीएम, एसपी और एसओ को इफ्तारी देनी चाहिए थी। हथेली गरम तो पुलिस नरम। उन लोगों ने हथेली गरम नहीं की होगी, इसीलिए कार्रवाई हुई।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।