अखिलेश यादव का विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान, बोले-सीधे CM की शपथ लूंगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को वाराणसी से ऐलान किया कि वह 2027 में विधानसभा चुनाव खुद नहीं लड़ेंगे। उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का दावा किया। अखिलेश ने काशी से योगी सरकार पर तीखे हमले बाेले। कहा कि लखनऊ वाले केंद्र सरकार को धोखा दे रहे हैं।

akhilesh yadav in varanasi
अखिलेश यादव वाराणसी में (PTI Photo)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को वाराणसी से एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 2027 में वह खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके साथ ही दावा किया कि सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि यही हमारे लिए शुभ है, इसलिए वही काम करेंगे जो शुभ होगा। सपा मुखिया ने काशी की किसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल के जवाब में यह बात कही।

मंगलवार को काशी पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम तब मुख्यमंत्री बनते हैं जब चुनाव नहीं लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार कहां से मुख्यमंत्री बना था बताओ? लोकसभा से...तो फिर वहीं से आकर शपथ लूंगा। बता दें कि अखिलेश जब 2012 में यूपी के मुख्यमंत्री बने थे उस समय वह उत्तर प्रदेश विधानमंडल के किसी सदन के सदस्य नहीं थे बल्कि कन्नौज से सांसद थे। सीएम बनने के बाद उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था।

अखिलेश यादव ने बनारस में योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन सपा उम्मीदवार को एमएलसी चुनाव हरवाना चाहता था। लेकिन बाबा विश्वनाथ ने डबल आशीर्वाद दे दिया। सपा प्रमुख ने दालमंडी में उजाड़े गए व्यापारियों और दुकानदारों का उल्लेख करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में यह मुद्दा भी होगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में 200 विधायकों का टिकट काटने जा रही है। अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मां गंगा ने जिसे बुलाया था उन्होंने ही मां गंगा को भुला दिया।

वाराणसी में योगी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने मणिकर्णिका घाट की विरासत मिटाने की कोशिश की। एमएलसी चुनाव में इसका जवाब मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा असली अराजक है। सपा मुखिया ने कहा कि आप सोचिए बांदा में एक नवजात बच्चे को कुत्ता नोच ले गया। ये कौन सुन सकता है? बरेली में अभी देश के मंत्री आए हैं। वह बरेली से आगे चले जाएं। शाहजहांपुर क्यों नहीं जाते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जब जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा। समाजवादी सरकार में मेट्रो बनाने का काम होगा। अखिलेश यादव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम को लेकर दिए गए बयानों पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि नकली सनातनियों के बयानों से लोग दुखी हैं। इन नकली सनातनियों को रोका जाए।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsअखिलेश यादव का विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान, बोले-सीधे CM की शपथ लूंगा