Hindi NewsUP NewsAkhilesh on irregularities electoral process necessary remove garbage electoral malpractices prevalent under BJP rule
भाजपा राज में फैली चुनावी धांधलियों का कूड़ा हटाना जरूरी, चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों पर बोले अखिलेश

भाजपा राज में फैली चुनावी धांधलियों का कूड़ा हटाना जरूरी, चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों पर बोले अखिलेश

संक्षेप:

अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र को कमजोर करने और चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया है और कहा है कि भाजपा राज में फैली चुनावी धांधली के कूड़ा को हटाना जरूरी है।

Nov 09, 2025 03:52 pm ISTDinesh Rathour लखनऊ, वार्ता
share Share
Follow Us on

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र को कमजोर करने और चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाया है और कहा है कि भाजपा राज में फैली चुनावी धांधली के कूड़ा को हटाना जरूरी है। सपा प्रमुख यादव ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि 'सच्चे स्वच्छ भारत' के लिए भाजपा राज में चुनाव आयोग के कुछ अधिकारियों द्वारा फैलाए गए धांधलियों के कूड़े को हटाना भी उतना ही जरूरी है, जितना सड़कों की सफाई। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी लोकतंत्र में नहीं, बल्कि लूटतंत्र में विश्वास करते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आज़ादी के पहले से लेकर आज तक भाजपा और उसके संगी-साथी सदैव 'पिछले दरवाज़े वाली राजनीति' और 'ख़ुफ़ियाखोरी' का सहारा लेते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता इनकी मुख़बरी और सेंधमारी की राजनीति को समझ चुकी है। समाज अब घपले-घोटालों को बर्दाश्त करने की सीमा पार कर चुका है। पार्टी ने कहा कि भाजपा को अब जनता की 'अगले दरवाज़े की जन-दस्तक' सुननी ही होगी। सपा प्रमुख ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था में ईमानदार और निष्पक्ष अधिकारियों की उपेक्षा की जा रही है, जबकि कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग गए हैं।

पार्टी ने कहा कि मिलीभगत से चुनावी गोरखधंधे में शामिल अधिकारियों के कारण आयोग की शुचिता और प्रतष्ठिा पर आँच आई है, जिसे दूर करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए भ्रष्ट अधिकारियों और राजनीतिक मिलीभगत का भंडाफोड़ जारी रहेगा। ऐसे लोग दीमक की तरह लोकतंत्र को अंदर से खोखला कर रहे हैं, लेकिन अब जनता उन्हें जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि नयी पीढ़ी अब नये भवष्यि का निर्माण करेगी और एक ऐसी व्यवस्था खड़ी करेगी, जिसमें पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदारी की बुनियाद पर सच्चा लोकतंत्र स्थापित हो सके।

ये भी पढ़ें:महाराणा प्रताप के गेट से राजनाथ-ब्रजेश का नाम गायब, BJP पार्षदों ने किया विरोध
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |