Hindi NewsUP NewsAkhilesh different figures are emerging regarding SIR raising concerns process might be manipulated behest CM Yogi
हर स्तर पर बेईमानी करती है भाजपा, वोटर लिस्ट पर नजर रखें पीडीए प्रहरी: अखिलेश यादव

हर स्तर पर बेईमानी करती है भाजपा, वोटर लिस्ट पर नजर रखें पीडीए प्रहरी: अखिलेश यादव

संक्षेप:

अखिलेश ने कहा कि भाजपा बेईमान पार्टी है। भाजपा हर स्तर पर बेईमानी और भ्रष्टाचार करती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पीडीए प्रहरी एसआईआर और मतदाता सूची पर पूरी नज़र रखें। भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है।

Jan 02, 2026 07:38 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ, विशेष संवाददाता
share Share
Follow Us on

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर मतदाताओं की संख्या के आंकड़ों में फर्क आता है, राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़े दूसरे हैं और केन्द्रीय निर्वाचन आयोग के आंकड़े दूसरे हैं तो एसआईआर का क्या मतलब रह गया। कहीं ऐसा तो नहीं कि मुख्यमंत्री के इशारे के बाद बेईमानी करने की तैयारी हो रही हो। अखिलेश ने कहा कि इस समय जिस तरह के डाटा और आंकड़े आए हैं, उसमें चुनाव आयोग और अधिकारियों को अपनी विश्वसनीयता साबित करनी है। हमें उम्मीद है चुनाव आयोग, मैपिंग एप और जो कम्पनियां चुनाव आयोग का तकनीकी रूप से मदद कर रही हैं, वह निष्पक्ष होंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को दी नए साल की बधाई

अखिलेश यादव से नए वर्ष के दूसरे दिन भी उत्साह पूर्ण माहौल में समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और नेताओं ने मिलकर नववर्ष 2026 की बधाई दी। नेताओं, कार्यकर्ताओं अधिकारियों विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अखिलेश को पुष्पगुच्छ भेंट किया। अखिलेश ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए नए साल की शुभकामनाएं दीं।अखिलेश ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि वे बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने में जुट जाएं। मतदाता सूची को लेकर हो रहे एसआईआर पर पूरी नजर रखें। जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया हो उन्हें शामिल कराएं। सभी लोग सतर्क और सावधान रहें। जिस समय मुख्यमंत्री ने कहा था कि चार करोड़ वोट कट गए हैं, उसी समय उन्होंने अधिकारियों को बेईमानी करने का संदेश दिया था।

ये भी पढ़ें:जन्मदिन के अगले दिन दुनिया छोड़ गए भाजपा विधायक, बीच मीटिंग में पड़ा हार्ट अटैक

भाजपा बेईमान पार्टी, नौजवानों से करती है झूठे वादे

अखिलेश ने कहा कि भाजपा बेईमान पार्टी है। भाजपा हर स्तर पर बेईमानी और भ्रष्टाचार करती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पीडीए प्रहरी एसआईआर और मतदाता सूची पर पूरी नज़र रखें। भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है। किसान, नौजवान, महिलाएं त्रस्त हैं। भाजपा सरकार ने सभी को धोखा दिया है। वह झूठे वादे करती है। भाजपा सरकार में किसानों को समय पर खाद, बीज नहीं मिलता है। नौजवानों के लिए नौकरी रोजगार नहीं है। जनता समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी नज़रों से देख रही है। लोगों को समाजवादी पार्टी पर भरोसा है। 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी भाजपा को सत्ता से हटाएगी और प्रदेश को भाजपा के कुशासन से मुक्त करेगी। नववर्ष के अवसर पर सदर कैण्ट गुरुद्वारा साहिब की ओर से अखिलेश यादव को नरेन्द्र सिंह छाबड़ा, नवल जीत सिंह नागपाल, सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा, आतम सिंह सोढ़ी तथा महेन्द्र सिंह छाबड़ा ने सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। अभिषेक दीक्षित, एडवोकेट ने सण्डीला के लड्डू भेंट किए। उनके साथ अतहर हुसैन एवं अनुराग मिश्र ने भी नववर्ष की बधाई दी।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |