Hindi NewsUP Newsakhilesh can give big political shock to mayawati today discussions intensifying regarding former minister daddu prasad
दद्दू प्रसाद को आज सपा में शामिल करवाएंगे अखिलेश, पीडीए फॉमूले को धार देने की कोशिश

दद्दू प्रसाद को आज सपा में शामिल करवाएंगे अखिलेश, पीडीए फॉमूले को धार देने की कोशिश

संक्षेप:

  • बसपा राज में कैबिनेट मंत्री रहे दद्दू प्रसाद को आज अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी ज्‍वाइन करा सकते हैं। अखिलेश यादव ने आज दोपहर सपा कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। चर्चा है कि इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दद्दू प्रसाद अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो सकते हैं।

Apr 07, 2025 09:33 am ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्‍तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों और नेताओं ने अभी से रणनीतिक चालें चलनी शुरू कर दी हैं। भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकालने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती लगातार ऐक्‍शन मोड में हैं। उधर, अखिलेश यादव भी अपने पीडीए फॉमूले को धार देने में जुटे हैं। वह आज यानी सोमवार को बसपा राज में कैबिनेट मंत्री रहे दद्दू प्रसाद को सपा ज्‍वाइन करा सकते हैं। अखिलेश यादव ने सोमवार दोपहर एक बजे सपा कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। चर्चा है कि इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दद्दू प्रसाद अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोशल मीडिया में दद्दू प्रसाद को लेकर सुबह से ही चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं तेज हैं। कभी बसपा प्रमुख मायावती की कोर टीम में रहे दद्दू प्रसाद की सपा में सक्रियता से पार्टी के पीडीए फॉमूले को नई धार मिलने के दावे किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:किताबें समेटकर भागी अनन्‍या को अखिलेश ने किया सम्‍मानित, किया ये ऐलान

समाजवादी पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश में दलित वोटों को लेकर सियासी चौसर बिछानी शुरू कर दी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी इस बार बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) के उपलक्ष्‍य में आठ अप्रैल से घर-घर अभियान चलाने जा रही है। इसका ऐलान खुद अखिलेश यादव ने दो दिन पहले अपनी प्रेस कांफ्रेंस में किया था।

ये भी पढ़ें:मुझ पर कराए गए जानलेवा हमले, रामजी सुमन के घर हमले पर मायावती ने अखिलेश को घेरा

अखिलेश यादव बार-बार अपने पीडीए फॉर्मूले में दलितों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। हाल में उनके कई ऐलानों और पार्टी के कार्यक्रमों को दलित वोट बैंक में सेंधमारी की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। इधर, मायावती, दलितों के बीच भाजपा के अभियानों और चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी को लेकर भी आशंकित हैं। इस बीच दद्दू प्रसाद को सपा ज्‍वाइन कराने के अखिलेश यादव के कदम को काफी महत्‍वपूर्ण बताया जा रहा है।

दद्दू प्रसाद बसपा से तीन बार के विधायक रहे हैं। मायावती ने 2007 की सरकार में उन्‍हें ग्रामीण विकास मंत्री बनाया था। यूपी की सियासत के जानकारों का कहना है कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव मिशन-2027 को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। निकट भविष्‍य में वे कुछ अन्‍य नेताओं को पार्टी ज्‍वाइन करा सकते हैं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |