जो आज कानून नहीं मान रहे वे कल मानेंगे, अखिलेश का BJP पर बड़ा हमला; कहा-वे संविधान नहीं मानते

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग आज कानून नहीं मान रहे वे कल कानून मानेंगे। उन्होंने भाजपा पर प्रदेश को कम्युनल रास्ते पर ले जाने की कोशिश का आरोप लगाया। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह सोची-समझी साजिश के तहत किया गया। 

Samajwadi Party President Akhilesh Yadav addresses a press conference
लखनऊ में सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (PTI Photo/Nand Kumar)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को एक प्रेस कॉफ्रेन्स में भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए संविधान और कानून के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। सपा मुखिया ने कहा कि जो लोग आज काननू नहीं मान रहे हैं, वे कल कानून मानेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार न महंगाई, बेरोजगारी पर कंट्रोल कर पाई है और न ही निवेश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई संबंध बना पाई है इसलिए सोची-समझी साजिश के तहत अधिकारियों के जरिए पूरे प्रदेश को कम्युनल रास्ते पर ले जाना चाहते हैं।

गरीबों को सही इलाज न मिलने का लगाया आरोप

अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए चीजों को बेचने का आरोप लगाया। कहा कि कोई दिल्ली से बेच रहा है कोई लखनऊ से बेच रहा है। इन बेचने वालों का इलाज जनता करने जा रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि यूपी के सरकारी अस्पतालों में गरीबों को सही ढंग से इलाज नहीं मिल पा रहा है। इन्होंने प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए। जब सपा के लोग स्कूलों में पहुंचे तो पुलिसवालों ने हमारी पार्टी के नेताओं को अपमानित करने का काम किया।

सपा की सरकार आई तो सम्राट अशोक की जयंती पर होगी छुट्टी

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे पीडीए समाज में लोग जुड़ते चले जा रहे हैं। सबने मिलकर यही संकल्प लिया है कि आने वाले समय में पीडीए की सरकार बनी तो

सामाजिक न्याय की स्थापना और सबको हक और सम्मान दिलाने के लिए पीडीए समाज को और जोड़ने का काम करेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि हमने तय किया है कि यदि यूपी में सपा की सरकार बनी तो सम्राट अशोक की जयंती पर छुट्टी का ऐलान किया जाएगा। बौद्ध स्थलों को विश्व स्तरीय सुरक्षा दी जाएगी। यह भी तय किया गया है समाज के सबसे निचले तबके को हक सम्मान दिलाने में अपना पूरा जीवन लगाने वाले बाबू जगदेव कुशवाहा जी की प्रतिमा रिवर फ्रंट पर लगाई जाएगी।

एआई का इस्तेमाल अच्छाई के लिए किया जाएगा

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल अच्छाई के लिए करेगी। यदि वे एआई से वीडियो बनाएंगे तो हम भी बनाएंगे। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद के ध्वस्तीकरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत ऐसा किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों की बुनियादी जरूरतों पर काम करने की बजाए साम्प्रदायिकता फैलाने की कोशिश कर रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि आरक्षण था और रहेगा। उन्होंने जातीय जनगणना कराने और आबादी के आधार पर आरक्षण को लागू करने की मांग की। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने दवाइयों में बड़े पैमाने पर घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस सरकार में हर घंटे दवा खानी पड़ रही है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsजो आज कानून नहीं मान रहे वे कल मानेंगे, अखिलेश का BJP पर बड़ा हमला