Hindi NewsUP NewsAkhilesh and Tej Pratap relationship deteriorates asking where does the money come from
अखिलेश और तेज प्रताप का रिश्ता बिगड़ा, सपा अध्यक्ष से पूछ रहे- पैसा कहां से आता है?

अखिलेश और तेज प्रताप का रिश्ता बिगड़ा, सपा अध्यक्ष से पूछ रहे- पैसा कहां से आता है?

संक्षेप:

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपने तेवरों से राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। एक हालिया इंटरव्यू में तेज प्रताप ने सपा चीफ अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनके पास पैस कहां से आता है, वह हेलीकॉप्टर से घूमते हैं।

Feb 01, 2026 12:34 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर अपने तेवरों से राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। एक हालिया इंटरव्यू में तेज प्रताप ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख और अपने ही रिश्तेदार अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री का बचाव करते हुए तेज प्रताप ने अखिलेश यादव की संपत्ति और उनके लाइफस्टाइल पर सवाल खड़े किए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि चुनाव के दौरान उनका अपमान किया गया था, जिसके कारण अब उनके बीच बातचीत बंद है। 'टोटी चोरी' से लेकर 'हेलीकॉप्टर' तक तेज प्रताप ने अखिलेश यादव को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जनशक्ति जनता दल अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने यूट्यूबर प्रियंका शर्मा को दिए एक इंटरव्यू में जनता दल, अखिलेश यादव समेत कई अन्य मु्दों पर तीखा हमला बोला। इंटरव्यू के दौरान उनसे धीरेंद्र शास्त्री की धर्म यात्रा को लेकर सवाल किया गया कि अगर भविष्य में ऐसी कोई पदयात्रा निकाली जाती है तो क्या वे उसमें शामिल होंगे। इस पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि जो लोग सच्चे धार्मिक होते हैं, वे समाज और कौम को जोड़ने का काम करते हैं, न कि उसे तोड़ने का। उन्होंने कहा कि वह स्वयं धार्मिक व्यक्ति हैं और अगर धीरेंद्र शास्त्री उन्हें पदयात्रा के लिए बुलाते हैं तो वह उसमें जरूर शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें:बजट पेश होने से पहले ही निराश अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी, बताया क्या परेशानी

अखिलेश यादव के पास पैसा कहां से आता है

जब तेज प्रताप यादव से सवाल किया गया कि अखिलेश यादव ने धीरेंद्र शास्त्री पर कथा पढ़ने के लिए करोड़ों रुपये लेने का आरोप लगाया है। तो उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, 'अखिलेश यादव के पास खुद इतना पैसा कहां से आता है। वह भी तो बढ़िया-बढ़िया गाड़ी से घूम रहे हैं। हेलीकॉप्टर से तांड़व मचा रहे हैं। उन्हें मकान मिल रहा है तो टोटी चोरी हो जा रहा है।'

अखिलेश ने चुनाव के समय अपमान किया

तेज प्रताप यादव ने कहा कि पहले उनकी अखिलेश यादव से वीडियो कॉल पर बातचीत होती थी, लेकिन चुनाव उन्होंने अपमान किया तो अब क्यों उनसे बात होगी? उन्होंने कहा, ‘आप सम्मान दीजिए, हम आपको सम्मान देंगे।’ चुनाव प्रचार में शामिल न होने के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि अखिलेश यादव महागठबंधन का हिस्सा थे, ऐसे में उनके प्रचार में जाने का सवाल ही नहीं उठता। पारिवारिक रिश्तों को लेकर उन्होंने कहा कि पारिवारिक संबंध अपनी जगह हैं।

ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ने खाली किया सरकारी बंगला, मंत्री बोले- पंखा, कुर्सी-सोफा गायब

मुलायम सिंह यादव सबसे बड़े नेता

तेज प्रताप यादव ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को सबसे बड़ा नेता बताते हुए कहा कि उनके जैसा नेता आज तक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पुराने-पुराने समाजवादी नेता जैसे हमारे गुरु लालू प्रसाद यादव, शरद यादव इन लोगों का अलग-अलग विचार है। आज कल के ये जो नेता लोग आ रहे हैं उनका अलग ही सोच हो जा रहा है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |