विनोद साहनी के परिवार से मिलने जा रहे अजय राय गिरफ्तार, थाने ले गई पुलिस

लाइव हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोंडा में विनोद साहनी के परिवारीजनों से मिलने जा रहे अजय राय और अन्य कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने मसौली टोल के पास रोक लिया। पुलिस उन्हें मसौली थाने लेकर गई। बता दें कि सोशल मीडिया पोस्ट के विवाद में कुछ लोगों ने विनोद साहनी पर हमला बोल दिया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी।

Ajay Rai was arrested while he was on his way to Gonda to meet Vinod Sahni family
विनोद साहनी के परिवार से मिलने जा रहे अजय राय गिरफ्तार

UP News: यूपी के गोंडा के बर्तन कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर शनिवार को सियासी हलचल तेज हो गई। पीड़ित परिवार से मिलने गोंडा जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को शहावपुर टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर मसौली थाने पहुंचाया। अजय राय के दौरे को देखते हुए गोंडा जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, कई स्थानीय नेताओं को घरों में नजरबंद किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब मंत्री डॉ. संजय निषाद पीड़ित परिवार के समर्थन में धरना दे सकते हैं तो कांग्रेस नेताओं को परिवार से मिलने से क्यों रोका जा रहा है।

गोंडा के परसपुर के रेक्सड़िया गांव के रहने वाले बर्तन कारोबारी विनोद साहनी पर सोशल मीडिया पोस्ट के विवाद में कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। गुरुवार की शाम लखनऊ में उनकी मौत हो गई। इसके बाद सपा, आजाद समाज पार्टी, बिहार के मुकेश सहनी की पार्टी के साथ ही संजय निषाद भी आंदोलित हो गए इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय विनोद साहनी के परिजनों से मुलाकात करने के लिए निकले। लेकिन मसौली टोल पर ही यूपी पुलिस ने उन्हें रोक दिया और अपने साथ थाने ले गई।

बीजेपी की तानाशाही अब चरम पर: अजय राय

अजय राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'BJP की तानाशाही और UP पुलिस का डर अब अपने चरम पर पहुच गया है। मैं गोंडा के कर्नलगंज (रेक्सेरिया) से दिवंगत बर्तन व्यवसायी स्वर्गीय विनोद साहनी के शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त करने जा रहा था। लेकिन BJP सरकार के इशारे पर पुलिस ने कठपुतली की तरह काम करते हुए मुझे बाराबंकी जिले के मसौली पुलिस स्टेशन पर गैर-कानूनी तरीके से गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम यह सरकार पीड़ितों के आँसू पोंछने वालों से भी डरती है! BJP चाहे कितने भी पहरे लगा ले, लोकतंत्र में जनता की आवाज़ और पीड़ितों की लड़ाई को दबाया नहीं जा सकता।'

दूसरे कांग्रेस नेताओं को भी पुलिस ने रोका

गोंडा में विनोद साहनी के परिवारीजनों से मिलने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के साथ अन्य नेताओं को भी पुलिस ने मसौली टोल के पास रोक लिया। अजय राय के अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, आसिम वकार, नरेंद्र सिंह समेत अन्य नेता मौजूद थे।

धरने पर बैठे संजय निषाद

इससे पहले विनोद साहनी की मौत की सूचना पर कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। इसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। आरोपियों पर कार्रवाई और पुलिस के रवैये से नाराज मंत्री समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। देर रात तक धरना-प्रदर्शन जारी रहा। मंत्री ने जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की। उधर, घटना के दूसरे दिन पुलिस ने तीन आरोपियों शुभम, सुभाष और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा एसपी ने थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी और चौकी प्रभारी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsविनोद साहनी के परिवार से मिलने जा रहे अजय राय गिरफ्तार, थाने ले गई पुलिस