Hindi NewsUP Newsaisa kya hua ki dm-sp ko beech me chodna pada samadhan diwas sdm court pahunche dono officer
ऐसा क्या हुआ कि डीएम-एसपी को छोड़ना पड़ गया कार्यक्रम, पहुंच गए एसडीएम कोर्ट

ऐसा क्या हुआ कि डीएम-एसपी को छोड़ना पड़ गया कार्यक्रम, पहुंच गए एसडीएम कोर्ट

संक्षेप:

शाहजहांपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक से डीएम-एसपी ने समाधान दिवस का कार्यक्रम छोड़ दिया। दोनों अफसरों को सीट से उठकर एसडीएम कोर्ट जाना पड़ गया।

Jan 05, 2026 04:26 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के शाहजहांपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक से डीएम-एसपी ने समाधान दिवस का कार्यक्रम छोड़ दिया। दोनों अफसरों को सीट से उठकर एसडीएम कोर्ट जाना पड़ गया। अचानक से डीएम-एसपी के सीट से उठने को लेकर समाधान दिवस में आए फरियादी भी हैरान रह गए। वहां बैठे अन्य अफसर भी कुछ समझ नहीं पाए कि आखिर माजरा क्या है। दरअसल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष से मारपीट के मामले में गिरफ्तारी न होने से नाराज वकीलों ने सोमवार को तिलहर तहसील में आयोजित समाधान दिवस के बाहर हंगामा कर दिया था। वकीलों के विरोध-प्रदर्शन की जानकारी जब जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) को मिली तो उनको समाधान दिवस बीच में ही छोड़ना पड़ गया और वकीलों से बातचीत के लिए दोनों अफसर एसडीएम कोर्ट पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गिरफ्तारी न होने से नाराज थे वकील

सोमवार को तिलहर तहसील परिसर में समाधान दिवस चल रहा था, जिसमें जिलाधिकारी (DM) धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक (SP) राजेश द्विवेदी मौजूद थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में वकील समाधान दिवस स्थल पर पहुंचे और आरोपी की अब तक गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। वकीलों ने कहा कि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शिवपाल सिंह एडवोकेट के साथ मारपीट और लूट की गंभीर घटना के बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। हंगामा बढ़ने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समाधान दिवस छोड़कर एसडीएम कोर्ट पहुंचे, जहां वकीलों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की गई।

ये भी पढ़ें:जमीनों को नाम कराने में नहीं आएंगी ये अड़चनें, पुश्तैनी संपत्ति पर भी मिलेगा हक

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर तेज होगा आंदोलन

वकीलों ने अफसरों से स्पष्ट कहा कि यदि आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। एसडीएम कोर्ट में हुई वार्ता के दौरान अधिकारियों ने मामले में त्वरित कार्रवाई और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद वकीलों का प्रदर्शन शांत हुआ और तहसील परिसर में स्थिति सामान्य हुई। वकीलों का कहना था कि तहसील परिसर जैसे संवेदनशील स्थान पर अधिवक्ता के साथ इस तरह की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने मांग की कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |