एयरफोर्स स्टेशन में वायुसैनिक ने की खुदकुशी, सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, ऑफिस में मिला शव

Nov 14, 2025 03:16 pm ISTDinesh Rathour बरेली, मुख्य संवाददाता
share Share
Follow Us on

बरेली में एयरफोर्स स्टेशन में तैनात एक वायुसैनिक ने माथे में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उसका शव शुक्रवार सुबह परिसर स्थित ऑफिस में खून से लथपथ मिला।

एयरफोर्स स्टेशन में वायुसैनिक ने की खुदकुशी, सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, ऑफिस में मिला शव

यूपी के बरेली में एयरफोर्स स्टेशन में तैनात एक वायुसैनिक ने माथे में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उसका शव शुक्रवार सुबह परिसर स्थित ऑफिस में खून से लथपथ मिला। वायुसैनिक की पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के अकलगढ़ निवासी 25 वर्षीय शुभम कुमार पुत्र काकाराम के रूप में हुई है। घटना से एयरफोर्स स्टेशन में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक शुभम कुमार गुरुवार शाम 7:30 बजे से शुक्रवार सुबह 7:00 बजे तक ड्यूटी पर तैनात था। ड्यूटी खत्म होने के कुछ देर बाद ही सुबह करीब आठ बजे उसका शव ऑफिस में मिला। उसके माथे में गोली लगी थी और पास ही उसकी सर्विस पिस्टल पड़ी हुई थी।

सूचना पर इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और पिस्टल को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह खुदकुशी का मामला प्रतीत होता है, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। एयरफोर्स अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |