Hindi NewsUP NewsAir India flight returned from the runway at Varanasi airport due to a crying child
बच्चे की वजह से रनवे से वापस लौटा एयर इंडिया विमान, एक घंटे बाद प्लेन ने भरी उड़ान

बच्चे की वजह से रनवे से वापस लौटा एयर इंडिया विमान, एक घंटे बाद प्लेन ने भरी उड़ान

संक्षेप:

यूपी के वाराणसी में बाबतपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया का विमान रनवे से वापस लौट आया है। वजह एक बच्चा था। दरअसल वह जोर-जोर से रोने लगा। मेडिकल टीम ने बच्चे की जांच तो वह स्वस्थ मिला। लगभग एक घंटे बाद विमान ने उड़ान भरी।

Dec 13, 2025 12:08 am ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के वाराणसी में बाबतपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में बच्चे के जोर-जोर से रोने पर पायलट ने रनवे से विमान को वापस एप्रन पर लाकर खड़ा कर दिया। मेडिकल टीम ने बच्चे की जांच तो वह स्वस्थ मिला। लगभग एक घंटे बाद विमान ने उड़ान भरी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली के विमान आईएक्स 1223 में कुल 167 यात्री थे। इनमें वाराणसी निवासी दम्पति भी अपने आठ महीने के बच्चे अथर्व के साथ सवार हुए। विमान तय समय सुबह 9:55 बजे रनवे से उड़ान भरने जा रहा था। इसी दौरान विमान की तेज आवाज पर अथर्व जोर-जोर से रोने लगा। परिजन भी घबरा गए और बच्चे के सीने में दर्द होने का हवाला देते हुए क्रू मेम्बर से विमान वापस करने की जिद करने लगे। क्रू मेम्बर ने इसकी जानकारी चालक दल को दी। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) और एयरलाइंस के अधिकारियों को बताया।

एटीसी के निर्देश पर विमान को रनवे से गो बैक कर एप्रन पर लाया गया। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने जांच के बाद बच्चे को स्वस्थ पाया। इसके बाद दम्पति से आगे की यात्रा के बारे में पूछा गया। उनके तैयार होने पर विमान एक घंटे की देरी से रवाना हुआ। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि विमान से सफर के दौरान नवजात या छोटे बच्चों को थोड़ी दिक्कत हो जाती है।

ये भी पढ़ें:योगी सरकार नए साल पर लाने जा रही ये नई पॉलिसी, मिलेंगी कई सहूलियतें
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां 2 महीने से ठप, जानें कहां अटकी आगे की प्रक्रिया
ये भी पढ़ें:चुनाव आयोग की सख्ती का यूपी पंचायत चुनाव पर असर, शहरियों से गिड़गिड़ा रहे प्रधान
Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |