AIMIM के शौकत की जुबान काटने पर 11 लाख का इनाम देंगे, राजभर की पार्टी के नेता के विवादित बोल

Sep 18, 2025 09:05 am ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश महासचिव शिवेंद्र बहादुर सिंह का विवादित बयान आया है। शौकत अली की जुबान काटकर लाने वाले को 11 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

AIMIM के शौकत की जुबान काटने पर 11 लाख का इनाम देंगे, राजभर की पार्टी के नेता के विवादित बोल

ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश महासचिव शिवेंद्र बहादुर सिंह का विवादित बयान समाने आया है। शिवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि राजा सुहेलदेव के बारे में कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की जुबान काटकर लाने वाले को 11 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव राजभर को ‘लुटेरा’ कहने वाले शौकत अली ‘मुगलिया सोच’ से ग्रस्त हैं।

उल्लेखनीय है कि बहराइच शहर में तीन दिन पहले आयोजित कार्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव को अपशब्द कहे थे। शेख दहीर के एक व्यक्ति की ओर से देहात कोतवाली मे दी गई तहरीर पर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली व जिलाध्यक्ष फिरोज बागवान के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। देहात कोतवाली के तिकोनी बाग इलाके में स्थित आईएमआईएम के जिलाध्यक्ष फिरोज बागवान के यहां एक कार्यक्रम में आए प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने ऐसा कहा था। इसको लेकर शेख दहीर वैधयपुरवा निवासी तिलक राम मिश्रा ने देहात कोतवाली मे प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली और जिलाध्यक्ष फिरोज बागवान पर सौहार्द के खिलाफ, देश की एकता के विरूद्व बयान की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

शौकत अली के विवादित बयान के खिलाफ सुभासपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बलिया में बुधवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन के अलावा रसड़ा में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय मीरनगंज से शौकत अली के पुतले का साथ बाइक जुलूस निकाला गया। बयान के विरोध में नारेबाजी करते हुए कस्बा में भ्रमण कर चंद्रशेखर आजाद चौराहे पर पुतला फूंका।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।