पंचायत चुनाव से पहले सहायकों को मिला बड़ा टास्क, वोटर लिस्ट को लेकर भी कसी गई नकेल

लाइव हिन्दुस्तान, मऊ/गोंडा
Follow us on Google News
share

यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुका है। गांवोंं में सुविधाएं पहुंचाने और वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने का काम जोर-शोर से हो रहा है। 

पंचायत चुनाव से पहले सहायकों को मिला बड़ा टास्क, वोटर लिस्ट को लेकर भी कसी गई नकेल

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आहट के बीच प्रशासनिक अमला पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। एक ओर जहां गोंडा में वोटर लिस्ट की शुद्धता को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी यानी डीएम ने कड़े निर्देश दिए हैं, वहीं मऊ में पंचायत सहायकों को शासन की सबसे महत्वपूर्ण 'आयुष्मान भारत योजना' को घर-घर पहुंचाने का बड़ा जिम्मा सौंपा गया है।

गोंडा जिला पंचायत सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम प्रियंका निरंजन ने समीक्षा बैठक कर साफ कर दिया है कि निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) के पुनरीक्षण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिए कि मृत मतदाताओं और स्थानांतरित लोगों के नाम लिस्ट से हटाए जाएं और नए युवाओं, महिलाओं व दिव्यांगों के नाम प्राथमिकता पर जोड़े जाएं। घर-घर जाकर सर्वे करने और दावों-आपत्तियों का निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोकतंत्र की आधारशिला (वोटर लिस्ट) पूरी तरह त्रुटिरहित रहे।

पंचायत सहायकों को आयुष्मान कार्ड का 'महा-अभियान' टास्क

मऊ के दोहरीघाट ब्लॉक में पंचायत सहायकों को विशेष प्रशिक्षण देकर यह जिम्मेदारी दी गई है कि अब लाभार्थियों को कार्ड बनवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अब पंचायत सहायक अपने-अपने ग्राम पंचायत के पंचायत भवनों पर अंत्योदय कार्ड धारकों, 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों और स्वतंत्रता सेनानियों के आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। जिला ग्रोवांस मैनेजर सुजीत सिंह ने सहायकों को पोर्टल लॉगिन और डाटा फीडिंग की बारीकियां सिखाईं।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी 5 लाख का सुरक्षा कवच

एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत, अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को भी आयुष्मान कार्ड योजना से जोड़ा जा रहा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी उषा यादव ने बताया कि कार्यालय स्तर पर कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे इन कार्यकर्ताओं को सरकारी और निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

प्रशासन का संदेश

चुनाव से पहले सरकार की कोशिश है कि ग्रामीण स्तर पर जनसुविधाएं (आयुष्मान कार्ड) शत-प्रतिशत पहुंचें और चुनावी प्रक्रिया (वोटर लिस्ट) में पारदर्शिता बनी रहे। पंचायत सहायकों की इस सक्रियता को चुनाव से पहले सरकार के 'रिपोर्ट कार्ड' को बेहतर बनाने की कवायद के रूप में भी देखा जा रहा है।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।