Hindi NewsUP NewsआगराWelcome Deepti! Crowds throng Agra roadshow
वेलकम दीप्ति! रोड शो में स्वागत के लिए उतरा आगरा

वेलकम दीप्ति! रोड शो में स्वागत के लिए उतरा आगरा

संक्षेप:

महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हरफनमौला खेल से भारत को जीत दिलाने वाली आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा का गुरुवार को यहां जोशीला स्वागत हुआ। उनके वेलकम और रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। बैंडबाजों की धुन के बीच नारे लगाए गए।

Nov 13, 2025 05:12 pm ISTArun Kumar Tripathi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हरफनमौला खेल से भारत को जीत दिलाने वाली आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा का गुरुवार को यहां जोशीला स्वागत हुआ। उनके वेलकम और रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। बैंडबाजों की धुन के बीच नारे लगाए गए। देशभक्ति के तराने गूंजे और तिरंगे लहराए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रोड शो का समय दोपहर 12 बजे तय था मगर दीप्ति कुछ देर से पहुंची। इससे पहले ही स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, खेल संघ के पदाधिकारी और सदस्य तथा शहर के लोग पहुंचना शुरू हो गए। जिला क्रिकेट संघ आगरा के नेतृत्व में निकले रोड शो में खुली गाड़ी में सवार दीप्ति शर्मा लोगों का अभिवादन स्वीकारते हुए गुजरीं। उनके पीछे गाड़ियों का काफिला था। रास्ते में दीप्ति के ऊपर फूलों की बारिश की गई। 10 किमी लंबे रोड शो में जगह-जगह स्वागत किया गया। रास्तों को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। रोड शो आवास विकास के भावना क्लार्क इन से शुरू हुआ और स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी में पहुंचा। वहां सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया। रोड शो की सुरक्षा के लिए तीन एसीपी, पांच एसएचओ और 100 पुलिसकर्मी रहेंगे सुरक्षा में लगाए गए।

रोड शो के रूट पर सड़क किनारे खड़े स्कूल के बच्चे हाथ हिलाकर स्वागत कर रहे थे। जैसे ही रोड शो चौराहे से मारुति स्टेट की तरफ मुड़ा तो भीड़ बढ़ती चली गई। लोग हाथों में मालाएं और गुलदस्ते लेकर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से सभी को दूर रखा गया। दीप्ति के साथ खुले वाहन में उनके भाई और सुरक्षा में तैनात एसीपी ही थीं।

दीप्ति के आगरा आमगन से पूर्व ही सुबह से उनके घर पर लोगों का तांता लगा रहा। जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, पूर्व खिलाड़ी, कोच और खेल संघों के पदाधिकारी उनके स्वागत के लिए लालायित थे। रास्ते में पड़ने वाले भवनों की छतों पर लोग पहले से ही फूल लेकर पहुंच गए थे। बहुत से लोगों के हाथों में नारे लिखे प्लेकार्ड और दीप्ति के पोस्टर भी थे।