Agra News: पत्नी से कहासुनी पर युवक ने गंगा में लगाई छलांग
Agra News: शनिवार को, कादरगंज के गंगा नदी पुल पर एक 34 वर्षीय युवक ने घरेलू विवाद के बाद गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों और स्टीमर की मदद से उसकी खोज शुरू की, लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। युवक की पत्नी से कहासुनी के बाद उसने यह कदम उठाया।

Agra News: थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव कादरगंज स्थित गंगा नदी पुल से शनिवार को एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुलिस ने स्टीमर और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू करा दी, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों के मुताबिक शनिवार को थाना सहावर क्षेत्र के गांव नगला भगत निवासी 34 वर्षीय रतीराम पुत्र करन सिंह की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रतीराम नाराज होकर बाइक से घर से निकल गया। परिजनों ने उसे रोकने के लिए अपनी बाइक से उसका पीछा किया।
शाम करीब चार बजे रतीराम कादरगंज स्थित गंगा पुल पर पहुंचा। उसने बाइक पुल पर खड़ी की और गंगा में छलांग लगा दी। पीछे से पहुंचे परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस और कादरगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्टीमर और गोताखोरों की टीम को गंगा में उतारकर युवक की तलाश शुरू करा दी है। कादरगंज चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार ने बताया कि पत्नी से हुए क्लेश के चलते युवक के गंगा में कूदने की जानकारी मिली है। स्टीमर और गोताखोरों से तलाश कराई जा रही है, फिलहाल युवक का पता नहीं चल सका है।


