Agra News: पारिवारिक भू विवाद में कार्रवाई के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

Agra News: डौकी क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में एक युवक ने भू विवाद को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़कर प्रशासन की निष्क्रियता का आरोप लगाया। युवक ने अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने चार घंटे की बातचीत के बाद युवक को नीचे उतारा और बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत जारी है।

Agra News: पारिवारिक भू विवाद में कार्रवाई के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक

Agra News: डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार को एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस-प्रशासन पर पारिवारिक भू विवाद में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब साढ़े चार घंटे बाद युवक को समझा बुझाकर नीचे उतारा। राकेश पुत्र धाराजीत निवासी आसेकापुरा (डौकी) शुक्रवार दोपहर 12 बजे वाजिदपुर के पास स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। राकेश का आरोप है कि कई वर्षों से उसके परिवार के लोग उसकी जमीन पर मुड्डियां नहीं गाड़ने दे रहे हैं। वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुका लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

युवक के मोबाइल टॉवर पर चढ़ने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। डौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतराने का प्रयास किया गया। युवक मौके पर तहसील के अधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़ गया। जानकारी पर नायब तहसीलदार फतेहाबाद शुभ्रा अवस्थी मौके पर पहुंची। डौकी पुलिस व नायब तहसीलदार ने करीब साढ़े चार घंटे बाद युवक को समझा बुझाकर टॉवर से नीचे उतारा। पुलिस युवक को थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि भू विवाद को लेकर दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsआगराAgra News: पारिवारिक भू विवाद में कार्रवाई के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक