Agra News: सिगरेट और पानी की बोतल न लाने पर पीटा, कपड़े फाड़े

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

Agra News: कमला नगर के सिटी मॉल के स्नूकर प्वाइंट पर एक युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। आरोप है कि पहले से मौजूद युवकों ने पीड़ित को गाली दी और सिगरेट और पानी की बोतल लाने को कहा। विरोध करने पर पीड़ित के कपड़े फाड़ दिए गए और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Agra News: सिगरेट और पानी की बोतल न लाने पर पीटा, कपड़े फाड़े

Agra News: कमला नगर क्षेत्र स्थित सिटी मॉल के स्नूकर प्वाइंट पर गेम खेलने गए युवक के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने गाली गलौज कर सिगरेट और पानी की बोतल लाने को कहा था। विरोध पर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। शाक्य मार्केट निवासी सिद्धार्थ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घटना छह सितंबर की है। वह करीब 8:30 बजे स्नूकर प्वाइंट पर गेम खेलने गया था। वहां पहले से मौजूद रूपांश निवासी जीवनी मंडी और उसके तीन अज्ञात साथी बिना बात के गाली गलौज करने लगे। आरोप है युवकों ने उससे पानी की बोतल और सिगरेट लाने को कहा।

मना करने पर आरोपितों ने मारपीट कर दी। पीड़ित के कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित ने जैसे तैसे खुद को बचाया। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित रूपांश सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी खंगाल कर साक्ष्य इकट्ठे किए जा रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsआगराAgra News: सिगरेट और पानी की बोतल न लाने पर पीटा, कपड़े फाड़े