Agra News: युवक से मारपीट कर गाड़ी से कुचलने की कोशिश

हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News: मारुति सिटी रोड पर एक युवक रोबिन दंडोतिया के साथ तीन युवकों ने जमकर मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने उसकी कार से कुचलने की कोशिश की और गले से सोने की चेन भी गायब कर दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Agra News: युवक से मारपीट कर गाड़ी से कुचलने की कोशिश

Agra News: एकता के मारुति सिटी रोड पर कुछ लोगों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की। कार से कुचलने की कोशिश करने का भी आरोप है। पीड़ित ने खुद को जैसे-तैसे आरोपितों के छुड़ाया। मारपीट के दौरान पीड़ित ने गले से सोने की चेन गायब होने का भी आरोप लगाया है। महादेव नगर राजपुर चुंगी निवासी रोबिन दंडोतिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 सितंबर को वह मारुति सिटी रोड स्थिति एस्सार पेट्रोल पंप के पास अशोका स्कूल के सामने मौजूद था। इसी दौरान तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि युवकों ने टाटा नेक्सन कार से उसे कुचलने की कोशिश की।

शोर मचाते हुए पीड़ित खुद को आरोपितों से जैसे-तैसे बचाया। इसी दौरान रोबिन के गले की चेन गायब हो गई। पीड़ित के मुताबिक आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपतों के नाम आयुष उपाध्याय, सचिन पंडित और बलराम उर्फ एल्विश बताए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना संबंधी साक्ष्य जुटाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsआगराAgra News: युवक से मारपीट कर गाड़ी से कुचलने की कोशिश