युवक को तमंचा-कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Agra News - शहर कोतवाली पुलिस ने युवक अर्जुन को गिरफ्तार किया, उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उसे संदिग्ध हालत में छर्रा रोड पर पकड़ा। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और उसे कोर्ट में पेश किया गया है।

शहर कोतवाली पुलिस ने एक युवक के पास से तमंचा व कारतूस मिलने पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस युवक के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई कर रही है। रविवार को कोतवाली प्रभारी प्रवेश सिंह राणा ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ छर्रा रोड पर चेकिंग कर रहे थे। उसी समय शहर के मोहल्ला भूतेश्वर का रहने वाला अर्जुन पुत्र राजेश गोस्वामी संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने जब अर्जुन की तलाशी ली तो पुलिस को उसके पास से तमंचा व कारतूस मिला। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


