आत्महत्या को उकसाने के आरोपित की जमानत निरस्त

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

आरोपित अजय कुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त, वादी ने बताया कि अजय उनके घर चोरी का आरोप लगाकर पुत्र के साथ मारपीट कर रहा था, जिसके बाद उसने पुत्र को हाइवे पर ले जाकर मार दिया।

आत्महत्या को उकसाने के आरोपित की जमानत निरस्त

युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपित अजय कुमार निवासी खंदौली को राहत नहीं मिली। जिला जज संजय कुमार मलिक ने आरोपित का जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। वादी पप्पू ने थाना खंदौली में तहरीर देकर बताया था कि आरोपित अजय उनके घर आ गया। पुत्र पर पर्स चोरी का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट करने लगा। पत्नी और साला बचाने आए तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। रियाज को वहां से हाइवे की तरफ लेकर चले गए। इसके बाद पुत्र लौटकर घर नहीं आया। आसपास तलाश करने पर पुत्र का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।