स्केटिंग चैंपियनशिप में हुआ आकर्ष का चयन
शौर्य स्केट्स एकेडमी के आकर्ष दास का चयन इंडो-नेपाल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह चैंपियनशिप जून में काठमांडू, नेपाल में होगी। आकर्ष भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं और रिकॉर्ड भी दर्ज कराए हैं।

शौर्य स्केट्स एकेडमी के नन्हे खिलाड़ी आकर्ष दास का चयन आगामी इंडो-नेपाल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में हुआ है। चैंपियनशिप जून माह में काठमांडू नेपाल में आयोजित होगी। आकर्ष इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का दूसरी बार प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं। उनके नाम गोल्ड स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, ओपन नेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा खेलो भारत बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। इसके अलावा वे विभिन्न रोलर स्केटिंग प्रतियोगिताओं में गोल्ड, सिल्वर पदक जीतकर आगरा का नाम रोशन कर चुके हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


