पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने को चलाया अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय रेलवे ने जन-जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आयोजित किया गया, जिसमें आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और धौलपुर जंक्शन शामिल थे। अभियान में पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने, पुनः उपयोग योग्य वस्तुओं के उपयोग, और पेपरलेस यात्रा के लिए जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।

पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने को चलाया अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस के तहत रेलवे की ओर से जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान शनिवार को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आयोजित किया गया। इसमें आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, धौलपुर जंक्शन, आगरा किला, ईदगाह, राजा की मंडी और कोसीकलां स्टेशन शामिल रहे। इन स्टेशनों पर पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। पुनः उपयोग योग्य बोतलों, बैग और कंटेनरों के उपयोग को बढ़ावा दिया गया। रेलवन और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से डिजिटल टिकटिंग और पेपरलेस यात्रा अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।