जिला अस्पताल में मनाया वर्ल्ड क्लबफुट डे
Agra News - विश्व क्लबफुट दिवस पर बुधवार को जिला अस्पताल में कार्यक्रम का आायेजन हुआ। कार्यक्रम में क्लबफुट से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए।

विश्व क्लबफुट दिवस पर बुधवार को जिला अस्पताल में कार्यक्रम का आायेजन हुआ। कार्यक्रम में क्लबफुट से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य क्लबफुट की समय पर पहचान, शीघ्र उपचार और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। इस दौरान सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने कहा कि क्लबफुट जन्मजात विकृति है, इसका समय पर उपचार बच्चों के भविष्य को नई दिशा देता है। डा. कृष्ण अवतार, डा. रोहतास ने कहा कि विश्व क्लबफुट दिवस लोगों को जागरूक करने और प्रभावित परिवारों को समय पर उपचार के लिए प्रेरित करता है। जिला अस्पताल कासगंज में क्लबफुट उपचार की सभी सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब तक 138 बच्चों का पंजीकरण किया जा चुका है। आशा, एएनएम एवं अन्य फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रभावित बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार केंद्र तक पहुंचा रहे हैं। इस दौरान अनुष्का फाउंडेशन के ब्रांच मैनेजर विशाल सक्सेना, कौशल सिंह, हॉस्पिटल मैनेजर एवं प्लास्टर तकनीशियन शीशपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


