ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरादहशत में महिला प्रधान का परिवार

दहशत में महिला प्रधान का परिवार

बाह। खोड़ इटायली गांव में दरवाजे पर कुत्ते के शौच के विवाद में महिला प्रधान अनीता देवी के परिवार पर पूर्व प्रधान योगेश यादव पक्ष ने हमला बोल दिया...

दहशत में महिला प्रधान का परिवार
हिन्दुस्तान टीम,आगराTue, 30 Nov 2021 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बाह। खोड़ इटायली गांव में दरवाजे पर कुत्ते के शौच के विवाद में महिला प्रधान अनीता देवी के परिवार पर पूर्व प्रधान योगेश यादव पक्ष ने हमला बोल दिया था। हमले में प्रधान अनीता देवी, उनकी बेटी प्रियंका, बेटा गुड्डू , पति हीरालाल घायल हो गये थे। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया। आरोप है कि हमलावर पक्ष राजीनामा के लिए दबाव बना रहा है। राजीनामा न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। दहशतजदां परिवार ने एसएसपी से गुहार लगाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें