
मंदिर में पूजा करने गई महिला यमुना नदी में डूबी
संक्षेप: Agra News - फतेहाबाद के बरीपुरा स्थित मंदिर में पूजा करने गई छाया देवी (35) यमुना नदी में डूब गई। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला है। उसकी चप्पल, पायल और आधार कार्ड नदी किनारे मिले। परिवार और...
थाना फतेहाबाद क्षेत्र के बरीपुरा स्थित मंदिर में पूजा करने गयी महिला यमुना नदी में डूब गयी। 24 घंटे बीत जाने बाद भी उसका कोई पता नहीं लगा है। फतेहाबाद के अहीरपुरा निवासी अनार सिंह ने बताया कि बेटी छाया देवी (35) की शादी बाईपुर (सिंकदरा) निवासी ब्रजेश से हुई थी। आठ साल से बेटी बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी। शनिवार सुबह छाया देवी बरीपुरा स्थित यमुना नदी किनारे खारी माता के मंदिर में पूजा करने आई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। परिवार के लोग उसे खोजते हुए मंदिर तक पहुंच गए। वहां यमुना किनारे उसकी चप्पल, पायल, आधार कार्ड व चुन्नी मिली।
जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। आशंका है कि छाया देवी यमुना में डूब गयी है। रविवार को दिन भर उसकी तलाश की गयी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




