Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsWoman Attacked in Vasa Village Police Arrest Three Warrants
घर में घुसकर महिला से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

घर में घुसकर महिला से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

संक्षेप:

Agra News - सहावर थाना क्षेत्र के वसई गांव में एक महिला जीनत के साथ मारपीट हुई। आरोपियों ने उसके घर में घुसकर हमला किया। जीनत ने शिकायत की थी कि उनके खेत से ट्रैक्टर निकाल लिया गया था, जिससे फसल को नुकसान हुआ।...

Oct 19, 2024 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

सहावर थाना क्षेत्र के वसई गांव में घर में घुसकर नामजदों ने महिला से मारपीट की। मामले में पीडिता जीनत पत्नी अब्दुल्ला खां निवासी वसई ने बताया है कि गत 14 अक्तूबर की सांय आठ बजे वह अपने खेत पर गई थी। उसके खेत में खड़ी धान की फसल से अब्दुल सद्दीक ने ट्रैक्टर निकाल लिया था, जिससे फसल को नुकसान हो गया। इसकी शिकायत उसने अब्दुल सद्दीक की पुत्रवधू से की। इसी को लेकर छोटे, भूरे, नुरूल, अब्दुल सद्दीक उसके घर में घुस आए और मारपीट की। चीखपुकार पर अन्य लोगों को देख आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन वारंटी

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने तीन वारंटी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया है कि थाना अमांपुर पुलिस ने क्षेत्र से वारंटी मुलायम सिंह, भूरा पुत्रगण चन्द्रपाल सिंह निवासी सरसई नरू अमांपुर को गिरफ्तार किया है। कासगंज कोतवाली पुलिस ने वारंटी शेरा उर्फ शेरपाल पुत्र इतवारी निवासी किसरौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।