दबंगों ने महिला को घर से घसीटकर पीटा

Jan 08, 2026 08:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

Agra News - ग्वालियर के सदर बाजार क्षेत्र में एक महिला के साथ पड़ोसियों द्वारा मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी उसे गालियाँ देकर घर से बाहर खींचकर बेरहमी से पीटते हैं। पुलिस ने 15-20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दबंगों ने महिला को घर से घसीटकर पीटा

थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत सेवला सराय ग्वालियर रोड पर महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस के दबंगों ने उन्हें गाली गलौज कर घर से घसीटकर पीटा। पुलिस से शिकायत कर करने पुन: संगठित होकर लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। कविता निवासी सराय की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पप्पू, सुमित, भूरा, एक महिला सहित 15 -20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कविता पत्नी योगेश ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पप्पू, सुमित और भूरा उसकी भाभी को घर से खींचकर सड़क पर ले आए।

बेरहमी से पीटा। आरोप है कि आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की, वहीं एक महिला ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़िता के अनुसार इससे पूर्व भी आरोपित मारपीट की घटना कर चुके हैं, जिसे गांव के लोगों ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था। लेकिन, इस बार स्थिति गंभीर हो गई। घटना के दौरान 112 नंबर पर कॉल की गई। बौखलाए आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि कुछ देर बाद 15-20 युवक लाठी-डंडों के साथ पहुंचे और फिर से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सामने वाले मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के डीवीआर साथ ले गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि दूसरे पक्ष ने भी मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच करने की बात कह रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।