एक करोड़ की सुपारी देकर हत्या की साजिश में मुकदमा

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

सदर क्षेत्र की महिला हेमलता सिंह ने अपनी हत्या की साजिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दिवंगत कारोबारी पार्टनर का बेटा अनुपम एक करोड़ रुपये की सुपारी देकर उनकी हत्या कराने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक करोड़ की सुपारी देकर हत्या की साजिश में मुकदमा

सदर क्षेत्र निवासी महिला ने अपनी हत्या करवाने की साजिश रचे जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा मांगी है। आरोप है कि उसके दिवंगत कारोबारी पार्टनर का बेटा एक करोड़ रुपये की सुपारी देकर, उसकी हत्या कराने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने पीड़ित ताज रोड सदर निवासी हेमलता सिंह की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता हेमलता सिंह ने पुलिस को बताया कि 25 फरवरी की रात उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम सुशील बताया और दावा किया कि पीड़िता को जानता है।

बातचीत के दौरान कॉलर ने बताया कि उनके दिवंगत पार्टनर उदय सिंह के पुत्र अनुपम और उनकी पुत्रवधू गुंजन उससे मिले थे। एक करोड़ रुपये देकर पीड़िता की हत्या करवाने की पेशकश की है। यह सुन वह डर गई। हेमलता का कहना है कि बातचीत की रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पार्टनर की मृत्यु के बाद उनका बेटा उनकी 50 प्रतिशत हस्सिेदारी वाली संपत्ति हड़पना चाहता है और इसी वजह से साजिश रची जा रही है। महिला ने आरोप लगाया कि इस कथित साजिश में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुशील, अनुपम, गुंजन, गोविंद, बबलू, भानू, अशोक और अभय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।