सामान बाहर फेंक कर दुकान कब्जाने का आरोप
Agra News - कमलानगर क्षेत्र में एक महिला दुकानदार रूबी गुप्ता ने पड़ोसियों पर मारपीट, दुकान का सामान फेंकने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उनके द्वारा दी गई तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ये घटना तब हुई जब वह कोरोना काल के दौरान परिवार के साथ दिल्ली गई थीं।

कमलानगर क्षेत्र में एक महिला दुकानदार ने पड़ोसियों पर दुकान का सामान बाहर फेंककर कब्जा करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित रूबी गुप्ता निवासी मेनका पैलेस की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रूबी गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बल्केश्वर चौराहा के पास उनकी महेश बुक डिपो नाम से किताब और स्टेशनरी की दुकान है। कोरोना काल के दौरान दुकान सही तरह से संचालित नहीं हो पाने के कारण वह परिवार के साथ कुछ समय के लिए दिल्ली चली गई थी। आरोप है कि पांच मार्च को उनके जेठ अनिल कुमार ने फोन कर बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने दुकान का सामान बाहर निकालकर फेंक दिया है।
दुकान पर कब्जा कर लिया है। पीड़िता के अनुसार उनके जेठ ने पुलिस को सूचना दी। घटना का वीडियो बनाया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपितों ने उनके साथ गाली गलौज व मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के अनुसार पुलिस ने सुनील, अनिल, प्रवीन, शारदा, अमित, ईश्वरी देवी, आरती आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


