सोशल मीडिया पर पत्नी के खिलाफ डाल रहा अश्लील पोस्ट
एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और सोशल मीडिया पर इज्जत उछालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का कहना है कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया और अब पति उसके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है।

एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और सोशल मीडिया पर इज्जत उछालने जैसे गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ले पति सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में विशाल निवासी बसई ताजगंज से हुई थी। परिजनों ने करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की दहेज की मांग खत्म नहीं हुई। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता का कहना है कि चार माह की गर्भावस्था के दौरान ही उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
इसके बाद उसने मायके में पुत्री को जन्म दिया। सामाजिक स्तर पर कई बार समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन ससुराल पक्ष के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ। अंतत: उसने वर्ष 2024 में महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया। जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। अब पीड़िता ने एक नई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसका पति सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ अश्लील और आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है। उसे बदनाम करने और छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है। जिससे पीड़िता के परिवार को सामाजिक शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित पति और अन्य पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


