ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरापार्टी की ओर से दी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे: भवानी

पार्टी की ओर से दी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे: भवानी

फतेहाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश सहसंगठन महामंत्री बनने के बाद पहली बार आगरा आ रहे भवानी सिंह का लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर...

पार्टी की ओर से दी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाएंगे: भवानी
हिन्दुस्तान टीम,आगराSat, 28 Nov 2020 10:04 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश सहसंगठन महामंत्री बनने के बाद पहली बार आगरा आ रहे भवानी सिंह का लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान भवानी सिंह ने कहा कि पार्टी की ओर से मुझे ब्रज क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई। इसमें आगरा की पूर्ण सीटें और ब्रज क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद बिहार भेजा गया। जहां पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। शीर्ष कमान ने मुझे प्रदेश में सहसंगठन महामंत्री बनाकर जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूर्ण लगन और निष्ठा के साथ निभाएंगे। आगामी दिनों में भाजपा प्रदेश में अपना रिकॉर्ड कायम रखेगी। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला मंत्री बबिता चौहान नगर अध्यक्ष नितिन गुप्ता उर्फ पंछी, देहात मंडल अध्यक्ष मयंक जादौन, अजय जादौन, जानू गुप्ता, महेश सिसोदिया, राजेश कुशवाह और योगेश कुमार कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें