ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराजंगली सूअर ने गांव पर बोला हमला, कई को किया घायल, VIDEO

जंगली सूअर ने गांव पर बोला हमला, कई को किया घायल, VIDEO

शनिवार सुबह बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम सोडरा में जंगली सूअर ने जमकर आतंक फैलाया। गांव में घुसे जंगली सूअर ने एक महिला सहित आधा दर्जन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो सूअर...

जंगली सूअर ने गांव पर बोला हमला, कई को किया घायल, VIDEO
हिन्दुस्तान टीम,आगराSat, 14 Jul 2018 03:54 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार सुबह बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम सोडरा में जंगली सूअर ने जमकर आतंक फैलाया। गांव में घुसे जंगली सूअर ने एक महिला सहित आधा दर्जन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो सूअर एक घर में रखे भूसे के ढेर में छिप गया। वहां पर पीटने से उसकी मौत हो गई।

ग्राम सोडरा के ग्रामीण सुबह के समय दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान अचानक विनायकपुर की तरफ से एक जंगली सूअर गांव में घुस आया। सबसे पहले वह ग्रामवासी अजब सिंह शाक्य के घर में घुसा। जंगली सूअर को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। घर के लोगों ने उसे कमरे में बंद करने की कोशिश की तो उसने टक्कर मारकर कमरे का गेट तोड़ दिया और वहां से निकल भागा। यह देखकर परिजनों ने शोर मचा दिया।

घर का गेट तोड़कर बाहर भागा

बरनाहल। इसके बाद वो पप्पू शाक्य घर में घुस गया। शोरगुल होने पर गांव के युवक लाठी-डंडा लेकर सूअर की घेराबंदी करने में जुट गए। गांव की गली में उस पर हमला बोला गया। इससे वह घायल हो गया। इसी बीच वो भाग कर पप्पू शाक्य के घर में भूसे के ढेर में छिप गया। लोगों ने ताला लगाकर वहीं पर उसे बंद कर दिया।

डीएफओ ने करहल बरनाहल से भेजी विभाग की टीम

बरनाहल। घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ सिद्धार्थ अंबेडकर ने करहल, बरनाहल के रेंजरों की टीम मौके पर भेज दी। टीम ने घर के अंदर घुसकर तलाशी अभियान चलाया तो जंगली सूअर का शव भूसे के ढेर से मिल गया। जंगली सूअर की मौत की खबर पाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान सुबह 6 बजे से लेकर 9 घंटे तक तीन घंटे लगातार गांव के लोग दहशत में बने रहे। महिलाओं और बच्चों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। खबर पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

इन लोगों पर बोला हमला

बरनाहल। जंगली सूअर ने सबसे पहले विनायकपुर निवासी जगराम पुत्र कन्हैयालाल पर हमला बोलकर घायल कर दिया। इसके बाद उसने गांव निवासी सुशीला देवी के पैर में काट लिया। यहां से वह भागा तो रास्ते में आ रहे विमल शाक्य और विपिन साहब को हमला कर घायल कर दिया। इस बीच गांव में सफाई कर रहे हैं सफाई कर्मी आकाश बाल्मीकि पर उसने ने हमला बोल दिया और आकाश को बुरी तरह घायल कर दिया। इन सभी घायलों को उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उपचार देने के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें