बृज के गीतों से सराबोर हुआ होली मिलन समारोह

Mar 02, 2026 08:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

Agra News - वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उ.प्र. ने फतेहाबाद रोड पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बेंकट हॉल संचालक, केटरिंग कारोबारी, और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजन में ब्रज के गीत प्रस्तुत किए गए और विवाह उद्योग में योगदान देने वालों का सम्मान किया गया।

बृज के गीतों से सराबोर हुआ होली मिलन समारोह

वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उ.प्र. के बैनर तले सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में किया गया। आयोजन में बेंकट हॉल संचालक, केटरिंग कारोबारी, ईवेंट प्लानर के साथ ही शहर के कारोबारी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि शामिल रहे। आयोजन में बृज के गीत की प्रस्तुति दी गई। संगठन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल रावी ने कहा कि इस पर्व को ईवेंट के माध्यम शोकेस किया जाएगा। विभिन्न आयोजनों में फूलों की होली को खास तवज्जो दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान विवाह उद्योग को नए आयाम देने वाले लोगों का सम्मान किया गया। आयोजन में प्रियंका तिवारी, भूरा, सोनू बंसल, मनप्रीत सिंह सोबती, छोटू, अमित कुमार सिंह, प्रांशुल अग्रवाल, विवेक उपाध्याय, राधे राजपूत, रवि पटेल, राहुल गौर आदि का सहयोग रहा।

आभार अनिल सविता ने जताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।