आगरा में मौसम बदलने से बढ़ा वायरल बुखार और सांस की बीमारियों का खतरा
Agra News - जनपद में मौसम परिवर्तन के कारण लोग वायरल बुखार और सांस रोगों से प्रभावित हो रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में 1,062 रोगियों में से 215 वायरल बुखार और 195 सांस रोग से पीड़ित थे। सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को रोगियों की संख्या 1,500 के पार पहुंच सकती है।

आगरा में मौसम परिवर्तन की वजह से लोग वायरल बुखार व सांस रोगों की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर होते ही लोगों को चटख धूप ने परेशान कर दिया। दिन में तापमान 30 डिग्री सेल्यिसय पहुंच रहा है। सुबह व शाम सर्दी की वजह से लोग वायरल रोगों की चपेट में आ रहे हैं।
शनिवार को जिला अस्पताल के सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण एक हजार से अधिक रोगी उपचार के लिए जिला अस्पताल आ रहे हैं। सोमवार व मंगलवार को रोगियों की संख्या 1,500 के पार पहुंच जाती है।
शनिवार को जिला अस्पताल आए 1,062 रोगियों में वायरल बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या 215 थी। सांस रोग से पीड़ित 195 रोगियों को चिकित्सकों ने उपचार करने के बाद दवाएं वितरित की हैं। सांस रोगियों में 12 वर्ष से कम उम्र के 75 रोगी शामिल हैं। सीएमएस ने बताया कि डायरिया से पीड़ित 36 रोगी उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इन रोगियों को भी दवाएं वितरित की हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



