ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराआते-जाते रहे मगर बरसे नहीं बादल

आते-जाते रहे मगर बरसे नहीं बादल

ताजनगरी पर फिलहाल बादल मेहरबान नहीं हैं। बादल मंडरा रहे हैं लेकिन बरस नहीं रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान भी खरे साबित नहीं हो रहे हैं। भीषण गर्मी के साथ उमस से लोगों का हाल खराब...

आते-जाते रहे मगर बरसे नहीं बादल
हिन्दुस्तान टीम,आगराWed, 03 Jul 2019 12:23 AM
ऐप पर पढ़ें

ताजनगरी पर फिलहाल बादल मेहरबान नहीं हैं। बादल मंडरा रहे हैं लेकिन बरस नहीं रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान भी खरे साबित नहीं हो रहे हैं। भीषण गर्मी के साथ उमस से लोगों का हाल खराब है।

प्रदेश के अधिकतर जिलों में गर्मी की छुट्टी हो गई है। तापमान काफी नीचे चला गया है। कुछ जिलों में अभी तक गर्मी परेशान कर रही है। आगरा भी उनमें से एक है। यहां तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। मंगलवार को भी आगरा में तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा है। यह 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री अधिक होकर 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे रात में भी राहत नहीं मिल रही है। जबकि आद्रता का अधिकतम प्रतिशत 59 रहा है। इससे खुले स्थानों पर निकलने पर पसीने छूट रहे हैं।

आज से लगातार बारिश के आसार

मौसम विभाग बुधवार से लगातार बारिश के आसार जता रहा है। पांच जुलाई तक तेज हवाओं के साथ बारिश के संकेत हैं। इस दौरान दिन में एक या दो बार बारिश हो सकती है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

टॉप-फाइव

झांसी:- 41.2

बांदा:- 40.6

आगरा:- 40.3

अलीगढ़:- 39.0

इलाहाबाद:- 38.7

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें