सोरों के लहरा गंगा घाट पर जल की उपलब्धता की कवायद में जुटा प्रशासन

Feb 06, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - नरौरा से गंगा में कम पानी के कारण लहरा घाट पर स्नान करने के लिए पर्याप्त जल नहीं है। महाशिवरात्रि कांवड़ मेला में श्रद्धालु कांवड़ भरने पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

सोरों के लहरा गंगा घाट पर जल की उपलब्धता की कवायद में जुटा प्रशासन

नरौरा से गंगा में छोड़े जा रहे कम पानी की वजह से लहरा घाट पर नदी में डुबकी लगाए जाने के लायक जल नहीं हैं। महाशिवरात्रि कांवड़ मेला में राजस्थान, मध्यप्रदेश से श्रद्धालु कांवड़ भरने पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन ने लहरा घाट पर पानी कम होने के बाद कवायद शुरू कर दी है। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से लहरा गंगा घाट पर पानी उपलब्ध कराने के संबंध में वार्ता की है। सोरों के गांव खेरा के निकट गंगा नदी जिस स्थान पर दो धाराओं में बटी है। उस पर भी बंधा बनाकर लहरा घाट तक पानी लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

दैनिक हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने लहरा घाट पर कम पानी की समस्या को प्रमुखता से छापा है। महाशिवरात्रि कांवड़ मेला को द्रष्टिगत रखते हुए डीएम प्रणय सिंह ने लहरा गंगा घाट पर पानी की मात्रा कम होने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा है, जिससे कांवड़ भरने आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा स्नान व कांवड़ भरने में किसी तरह की असुविधा न हो। एसडीएम व सोरों नगर पालिका की प्रभारी अधिसासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा ने बताया कि गांव खेरा पर नदी का रूख दो धाराओं में हो गया है। सिल्ट जमा होने के कारण लहरा घाट की ओर आ रहे पानी में कमी आई है। प्रशासन के द्वारा गांख खेरा पर अवरुद्ध हुए प्रवाह को सुचारू किया जाएगा, जिसके बाद शीघ्र ही लहरा घाट पर गंगा में स्नान के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।