
मोक्षदा एकादशी से एक दिन पहले नहर में आया पानी, अब पहुंचेगा हरिपदी गंगा में
Agra News - गोरहा नहर में नरौरा से छोड़े गए पानी से किसानों को राहत मिली है। लंबे समय से सूखे पड़े रजवाहे और माइनर के कारण किसानों को सिंचाई में समस्या आ रही थी। अब पानी आने से रवि की फसलों की सिंचाई आसानी से हो सकेगी। हरिपदी कुंड में भी जल स्तर बनाए रखने में मदद मिलेगी।
बीते लंबे समय से सूखे पड़े रजवाहे और माइनर किसानों के लिए समस्या बने हुए थे। सिंचाई के लिए किसान परेशान था और नहर व माइनर में पानी का इंतजार कर रहा थाा। मोक्षदा एकादशी से एक दिन पूर्व नरौरा से छोड़ा गया पानी गोरहा नहर में पहुंच गया है। अब यह पानी जिले में माइनरों और रजवाहों में तक पहुंचेगा। साथ ही गोरहा माइनर से होता हरिपदी कुंड में भी गिरेगा। जिससे हरिपदी गंगा में जलस्तर कम नहीं होगा। इधर नहर में पानी आने से किसानों ने भी राहत की सांस ली है। रवि की फसल की सिंचाई के लिए किसानों के सामने पानी की समस्या थी।

अधिकांश रजवाहे सूखे पड़े थे। तमाम ऐसे क्षेत्र में हैं जहां सिंचाई के कोई साधन नहीं है। अधिकांश किसान माइनर और रजवाहों पर ही निर्भर रहते हैं उन किसानों के सामने सिंचाई की समस्या थी। किसान पानी आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन पानी नहीं आ रहा था। किसान निजी श्रोतों से फसल की सिंचाई में लगे थे, लेकिन अब गोराह नहर में पानी आने से किसानों की सिंचाई के लिए चिंता कम हुई है। अब किसान खेतों में खड़ी, गेहूं, सरसों, आलू, मटर की फसलों की सिंचाई के लिए पानी आसानी से लगा सकेंगे। वहीं गोरहा नहर से माइनर के सहारे हरिपदी कुंड में भी पहुंचना शुरू हो गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




