तीन दिन बाद आधे शहर को मिला पानी
Agra News - जीवनी मंडी में रविवार दोपहर को पानी की पाइपलाइन की मरम्मत के बाद लगभग आधे शहर में पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई। शुक्रवार को राइजिंग मेन लाइन टूटने के कारण जलापूर्ति ठप हो गई थी। जलकल विभाग की टीम ने तीन दिन मेहनत की और अंततः रविवार को मरम्मत का काम पूरा किया।

जीवनी मंडी वाटर वर्क्स में क्षतिग्रस्त हुई पानी की पाइपलाइन रविवार दोपहर को ठीक हो पाई। इसके बाद लगभग आधे शहर में तीन दिन बाद शाम को पेयजल आपूर्ति की गई। दरअसल शुक्रवार को जीवनी मंडी स्थित वाटर वर्क्स में राइजिंग मेन लाइन टूट गई थी। इसकी वजह से पुराने शहर में जलापूर्ति ठप हो गई थी। जलकल विभाग की टीम शुक्रवार दोपहर से ही मरम्मत कार्य में जुटी थी, लेकिन कई तरह की तकनीकी अड़चनों के कारण काम में देरी हुई। आखिरकार मरम्मत कार्य रविवार दोपहर करीब 12 बजे पूरा हो गया। इसके बाद लाइन की टेस्टिंग की प्रक्रिया की गई।
सब कुछ सामान्य मिलने पर शाम को जलापूर्ति शुरू कर दी गई। इससे लोगों ने तीन दिन बाद राहत की सांस ली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


