हर घर जल योजना तीर्थ नगरी के लोगों के लिए बनी मुसीबत

Apr 06, 2026 01:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - तीर्थ नगरी सोरों में सरकार की हर घर जल योजना से सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। पाइप लाइन लीक होने के कारण गड्ढे भरने में देरी हो रही है, जिससे वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोग शीघ्र गड्ढे भरने की मांग कर रहे हैं।

हर घर जल योजना तीर्थ नगरी के लोगों के लिए बनी मुसीबत

तीर्थ नगरी सोरों में सरकार की हर घर जल पेयजल योजना लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। सड़कों पर पाइप लाइन लीकेज होने के बाद कार्यदायी संस्था के मजदूर गड्ढे भरना ही भूल जा रहे हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों की वजह से वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बारिश के बाद गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से और भी खतरनाक बन जाती है। रविवार को सोरों के कटरा बाजार की गली रामलाल में सड़क किनारे पाइप लाइन लीकेज की मरम्मत करने के लिए खोदे गए गड्ढे तीन दिन बाद भी नहीं भरे गए हैं।

कार्यदायी संस्था ने शहर में पाइप लाइन डालने के बाद घरों पर कनेक्शन भी कर दिए हैं। इस पाइप लाइन में पानी का ट्रायल होने की वजह से लीकेज हो जा रहा है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। वाहन चालक चार पहिया वाहन बहुत ही सावधानी से गड्ढों से बचाकर निकालने के लिए मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन चालक की थोड़ी लापरवाही दुर्घटना का सबब बन सकती है। गड्ढा खोदन के तीन दिन बाद भी मजदूरों के द्वारा नहीं भरे गए हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क पर गहरे गड्ढों को शीघ्र भरवाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।