बाग फरजाना की सीवर लाइन जोड़ी जाए
Feb 16, 2026 08:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
Agra News - वार्ड 95 के पार्षद शरद चौहान ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर बाग फरजाना की सीवर लाइन को हरीपर्वत पर बन रही मॉडल रोड से जोड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे काले का ताल, दिल्ली गेट और अन्य क्षेत्रों में सीवर की समस्या हल होगी।

वार्ड 95 के पार्षद शरद चौहान ने सोमवार को नगर आयुक्त को पत्र देकर बाग फरजाना की सीवर लाइन को हरीपर्वत पर बन रही मॉडल रोड से जोड़ने की मांग की है। पार्षद का कहना है कि सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत हरीपर्वत चौराहे से मदिया कटरा रेलवे पुल तक मॉडल रोड के लिए नई सीवर लाइन डाली जा रही है। बाग फरजाना में सीवर की गंभीर समस्या है। यदि बाग फरजाना की लाइन को इस नई लाइन से जोड़ दिया जाएगा तो काले का ताल, दिल्ली गेट, प्रोफेसर कॉलोनी, पुष्पांजलि के सभी अपार्टमेंटो आदि को सीवर की समस्या से राहत मिल जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


