ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरावीवीएस लक्ष्मण ने किए गिरिराज जी और रंगनाथ मंदिर के दर्शन

वीवीएस लक्ष्मण ने किए गिरिराज जी और रंगनाथ मंदिर के दर्शन

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण मंगलवार को धर्मनगरी वृंदावन पहुंचे। उन्होंने संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास की साधना स्थली टटिया स्थान एवं उत्तर भारत के प्रसिद्ध रंगनाथ के दर्शन कर पूजा...

वीवीएस लक्ष्मण ने किए गिरिराज जी और रंगनाथ मंदिर के दर्शन
वृंदावन (मथुरा),हिन्दुस्तान संवादTue, 21 Jan 2020 08:32 PM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण मंगलवार को धर्मनगरी वृंदावन पहुंचे। उन्होंने संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास की साधना स्थली टटिया स्थान एवं उत्तर भारत के प्रसिद्ध रंगनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। वह यहां अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर आए थे। इस दौरान वे पूरी तरह से भक्तिभाव में नजर आए।
पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में बीसीसीआई के कमेंटेटर वीवीएस लक्ष्मण मंगलवार की शाम ठा. रंगनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार सहित श्रद्धाभाव से भगवान गोदारंगमन्नार की पूजा अर्चना की। मंदिर सेवायत राजू स्वामी और रंगा स्वामी ने उन्हें ठाकुरजी का प्रसादी वस्त्र, पुष्प और प्रसाद भेंट किया। वृंदावन आगमन की जानकारी लगते ही उनके प्रसंशक भी मंदिर पहुंच गए। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली तथा ऑटोग्राफ भी लिए। मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों को वह टाल गए। कहा कि वे यहां धार्मिक यात्रा पर हैं। इससे पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण स्वामी श्री हरिदास की साधना स्थली टटिया स्थान पहुंचे। यहां उन्होंने ठा. मोहिनी बिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने टटिया स्थान के महंत राधाबिहारी दास महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद भी लिया। 

गिरिराज जी की पूजा अर्चना कर मांगी मनौती
वीवीएस लक्ष्मण ने सपरिवार गिरिराज तलहटी पहुंचकर गिरिराज जी की पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। उन्होंने इसे निजी कार्यक्रम बताया।किक्रेटर वीवीएस लक्ष्मण दानघाटी मंदिर पहुंचे, जहां सेवायत पवन कौशिक ने विधि-विधान से गिरिरराज जी का पंचामृत के साथ दुग्धाभिषेक कराया। उन्होंने गिरिराज जी के समक्ष मत्था टेका। वह यहां काफी खुश दिखायी दिये। उन्होंने कहा कि उन्होंने गिरिराज जी के पहली बार दर्शन किये हैं। ब्रज में आकर दर्शन करने को सौभाग्यशाली बताया।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें