मतदाता पंजीकरण शुरू, 27 फरवरी तक दावे-आपत्तियों का होगा निस्तारण
Agra News - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। डीएम प्रणय सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। अंतिम निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 6 मार्च को किया जाएगा।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मंगलवार को मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अर्हता तिथि एक जनवरी के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के एसआईआर के चलते निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन मंगलवार को जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया गया। मंगलवार को डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रणय सिंह ने श्रीगणेश इण्टर कॉलेज के सभागार में मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तहसीलों पर, सभी मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा शुरू किया गया। उक्त स्थलों पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य निर्वाचक नामावलियां जन सामान्य के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।
डीएम सिंह ने बताया कि, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय, राज्यीय राजनैतिक दलों को सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों की एक-एक प्रति हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी बिना फोटो वाली मतदाता सूची की पीडीएफ में निःशुल्क उपलब्ध करायी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य प्रकाशन के छह जनवरी से छह फरवरी तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। मंगलवार से 27 फरवरी तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे और आपत्तियों का निस्तारण संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। जनपद में निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन छह मार्च को किया जाएगा। एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी सदस्य का नाम गलत नहीं होना चाहिये आप लोग हमारे सहयोगी बनकार कार्य कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




