कालेज से उपाधि पाकर छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर

Apr 06, 2026 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - वीके जैन कॉलेज ऑफ एजूकेशन में सोमवार को उपाधि वितरण समारोह आयोजित किया गया। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर कॉलेज के कई गणमान्य व्यक्ति और विद्यार्थी उपस्थित थे।

कालेज से उपाधि पाकर छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर

शहर के वीके जैन कॉलेज ऑफ एजूकेशन में सोमवार को विद्यार्थियों को उपाधि विरतण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि व एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी व अतिथियों ने उपाधि वितरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। सोमवार को उपाधि वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य हेमंत कुमार व डा. नरेश कुमार भारद्वाज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रा खुशबू, गीता, भावना, कुमकुम ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कालेज के सचिव विनय कुमार जैन ने मुख्य अतिथि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर कालेज की अध्यक्ष कमल जैन, उप सचिव यश जैन, प्राचार्य डा. प्रदीप गुप्ता, गौरव कुमार माहेश्वरी, प्रवक्ता राजेंद्र कुमार मिश्रा, अंजली शर्मा, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य आकांक्षा जैन, डा. अरूणा जौहरी, डा. संजय सिन्हां, कालेज के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।