होली को लेकर विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सात लोग घायल
Agra News - थाना सिकन्दरपुर वैश्य के तराई गांव में होली के अवसर पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद का कारण एक खेत में रखे हल को जलाने को लेकर था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सिकन्दरपुर वैश्य के तराई गांव में होली को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ही पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव समसपुर तराई में गत मंगलवार की रात होली को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मारपीट में एक पक्ष से उमेश, दीपक, अर्जुन, नीरज और शिवांक घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष से रामनरेश और राजपाल को चोटें आई हैं। पहले पक्ष के तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
उमेश पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनका खेत जोतने वाला हल होली पर जलाने के लिए रख दिया था। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


