
मारपीट कर तोड़ी दो बाइकें, मुकदमा
Agra News - शनिवार रात करीब 10 बजे शहीद नगर के टंकी वाला पार्क के पास मारपीट की घटना हुई। आरोपितों ने चन्दू, आदर्श और सतवीर को पीटा और उनकी बाइकों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है...
थाना सदर बाजार क्षेत्र के शहीद नगर स्थित टंकी वाला पार्क के पास शनिवार रात करीब 10 बजे मारपीट हो गई। आरोपितों ने गाली गलौज करते हुए चन्दू, आदर्श और सतवीर की पिटाई कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहीद नगर निवासी चन्दू ने पुलिस को बताया कि अजय राठौर, शिवम कुमार, शेखर सहित अन्य अज्ञात युवक पहले से घात लगाए बैठे थे। आरोपियों ने उनकी बाइक रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले। आरोपियों ने उनकी दो बाइकों को ईंट-पत्थर और डंडों से तोड़फोड़ कर तहस नहस कर दिया।

पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




