डीजे बंद कराने को लेकर जमकर मारपीट-सात लोग घायल

Mar 05, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - बजीरपुर गांव में डीजे बंद कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हमले में कई लोग घायल हुए हैं और पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीजे बंद कराने को लेकर जमकर मारपीट-सात लोग घायल

शहर कोतवाली क्षेत्र के बजीरपुर गांव में गली से पशु गुजारने के लिए डीजे बंद कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों व धारदार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में उमाशंकर, सचिन, दीपक निवासीगण बजीरपुर कासगंज ने बताया है कि वह सभी लोग गत चार मार्च को खेत से भैंस चराकर घर लेकर आ रहे थे। रास्ते में लोग होली खेल रहे थे, डीजे बज रहा था।

पशुओं को गली से निकालने के लिए कुछ देर डीजे बंद कराने का प्रयास किया, इसी को लेकर दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज शुरू कर दी। एक राय होकर सभी ने उन पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीखपुकार पर पहुंचे कमला देवी, बंटी, ललित, राजपाल को भी मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में प्रमोद, रिंकू, दुष्यंत, दिनेश, देव सिंह व अन्य लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।