ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरारमेश नगर में चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाया

रमेश नगर में चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाया

थाना उत्तर क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात चोरों ने धावा बोला। उनके आने की आहट सुनकर लोगों की जगार हो गई। इसके बाद लोगों ने चोरों से मुकाबला किया व दौड़ा दिया। हालांकि पुलिस को सूचना देने के बाद भी वह...

रमेश नगर में चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाया
फिरोजाबाद,हिन्दुस्तान संवादSat, 18 Jan 2020 12:57 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना उत्तर क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात चोरों ने धावा बोला। उनके आने की आहट सुनकर लोगों की जगार हो गई। इसके बाद लोगों ने चोरों से मुकाबला किया व दौड़ा दिया। हालांकि पुलिस को सूचना देने के बाद भी वह मौके पर नहीं आई। इसके कारण लोगों में गुस्सा व्याप्त है।

थाना उत्तर के रमेश नगर में शुक्रवार की देर रात चोर आ गए। वे किसी वारदात को अंजाम देना चाहते थे। चोरों के आने की आहट के बाद लोगों ने हल्ला करना शुरू कर दिया। चोरों के आने का शोर मचाया तो चोर भागने लगे। चोरों ने फायरिंग की। दो बार उन्होंने लोगों को निशाना बनाया। इसके बाद चोर भाग गए। लोगों ने बताया कि उन्होंने पुलिस को रात में ही सूचना दी। डायल 112 पर भी फोन किया लेकिन पुलिस नहीं आई। सारी रात लोगों ने जगार कर चोरों के दोबारा आने की संभावना को लेकर गश्त की। पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में गुस्सा व्याप्त है। वहीं थाना उत्तर पुलिस का कहना है कि उनको इस मामले की जानकारी नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें