कंपोजिट विद्यालय में ग्रामीणों ने किया हंगामा
Mar 06, 2026 08:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
Agra News - खंदौली ब्लॉक के नाई की सराय स्थित कंपोजिट विद्यालय में ग्रामीणों ने मिड डे मील नहीं मिलने और गंदगी की शिकायत पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बच्चों को दूध और फल नहीं मिलते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विद्यालय की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

खंदौली ब्लॉक क्षेत्र के गांव नाई की सराय स्थित कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया। मिड डे मील वितरित न होने की शिकायत की। शिक्षण कार्य को लेकर भी सवाल उठाए। शुक्रवार को विद्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि परिसर में गंदगी है। उनको बच्चो को मिड डे मील नहीं मिल रहा है।एक शिक्षामित्र के भरोसे ही विद्यालय चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों ने बताया कि उन्हें दूध और फल तो कभी मिलते ही नहीं हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि विद्यालय की दुर्दशा जल्द नहीं सुधारी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


