निर्माणाधीन हाइवे पर मल्लाह नगर पर क्रासिंग बनाने की मांग
Agra News - सोरों ब्लॉक की ग्राम पंचायत मल्लाह नगर के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन हाइवे पर सुरक्षित क्रासिंग की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 25 हजार लोग गुजरते हैं, जिनमें स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं।

सोरों ब्लॉक की ग्राम पंचायत मल्लाह नगर के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन हाइवे से भविष्य में होने वाली असुविधा को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम के नाम एक मांग पत्र भी सौंपा। इसमें गांव के समीप हाइवे पर सुरक्षित क्रासिंग या गोल चक्कर बनाए जाने की मांग की है। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन को बताया कि ग्राम पंचायत मल्लाह नगर से होकर सात गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इन गांवों की कुल आबादी लगभग 25 हजार है। निर्माणाधीन हाइवे पर सुरक्षित क्रॉसिंग न होने के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को आवागमन में काफी दिक्कतें हा रही है, बच्चों के स्कूल आने-जाने में जोखिम बना रहता है।
महिलाओं को भी आवश्यक सेवाओं के लिए समय से पहुंचने में दिक्कतें होती हैं। बताया है कि मल्लाह नगर, खुशहाली नगला, बिहारी नगला, कपल नगला, यूसुफपुर, मिलकिनिया, कुंवरपुर व राम नगर सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। किसानों को भी फसल बोने व लाने ले जाने में दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने डीएम से हाइवे पर मल्लाह नगर के पास क्रॉसिंग या गोल चक्कर बनवाने की मांग की है। इस दौरान सुनील कुमार, रंजीत कश्यप, जितेंद्र कुमार, छविराम, रामबख्श, सौदान सिंह, ब्रजनंदन, देवकी नंदन, पप्पू कश्यप, राकेश, गिरधारी लाल, पदम सिंह, नंदवीर, जगेश, जयवीर, हरी सिंह, प्रेमपाल, ताराचंद्र, नरेंद्र, खुशीराम, तेज सिंह समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




